धमदाहा: ढोकवा उच्च विद्यालय में प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली करने वाले प्रभारी विद्यालय प्रधान को विभाग ने किया निलंबित
दसवीं के छात्रों से प्रैक्टिकल में पास नम्बर देने के नाम अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और मामले की जांच की गई अब इस मामले में आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित कर दिया है।बताते चलें की इस विद्यालय से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें छात्रों से अवैध वसूली की जा रही थी इसी मामले में जांच कर कार्रवाई हुई।