धमदाहा: प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रशासन भी रहा चौकस
धमदाहा प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी के आगमन पर माँ सरस्वती की पूजा पुरे धामधाम से सभी सरकारी एवम निजी शिक्षण संस्थानों समेत कई पूजा समितियों द्वारा मनाई गयी।ठंढ के असर के बावजूद पूजा को लेकर लोग अगले सूबह से हीं प्रतिमा के पास पहुँचने लगे थे,एवम सूबह के 11 बजे तक लगभग सभी स्थानों पर पूजा अर्चना का कार्य संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण भी शुरू हो गया था।