धमदाहा: सरसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का होगा ठहराव, मंत्री लेशी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धमदाहा प्रखंड के सरसी रेलवे स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री लेसी की मांग को मानकर प्रस्ताव पर मंजूरी दी। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि आमजन की बहुप्रतीक्षित मांग के अनुरूप सरसी में इस ट्रेन का ठहराव हुआ है जो कि काफी सुखद पल है।