धमदाहा: मीरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरकोना गांव में छापेमारी कर गांजा और नकदी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मीरगंज पुलिस ने बड़कोना गाँव में मोहम्मद सज्जों के घर से 5 किलो गांजा एवं नकद रूपया पुलिस के द्वारा बरामद किया गया हैं। मामले को लेकर सोमवार को धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा मीरगंज थाना में प्रेस कांफ्रेंस की गई। जिसमें सारी जानकारी दी गई।