वाराणसी में सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 137 पाउच देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विजयनगरम मार्केट स्थित फेमस फास्ट फूड कॉर्नर के पास हुई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 137 पाउच देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 27.4 लीटर है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार सिंह निवासी ग्राम चारो, पोस्ट हीरामनपुर, थाना सिंधौरा, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है
#Varanasi #VaranasiNews #SigraPolice #Sigra #VaranasiPolice #UPPolice #IllegalLiquor #DesiSharab #PoliceAction #CrimeNews #Banaras #Kashi #UPNews #BreakingNews #वाराणसी #सिगरा #LiveVNS