करछना: भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा करछना में प्रभात फेरी निकालकर कांशीराम की मनाई गई जयंती।
शुक्रवार को करछना क्षेत्र के रामपुर से लेकर धरी गांव के बीच 12 किलोमीटर लंबा भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं काशीराम की चित्र पर माला फूल चढ़कर अर्पित कर उन्हें नमन किया।