करछना: अमरेहा गांव में अवैध रूप से अफीम पोस्ता की खेती करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 57.600kg अफीम पौधा व फल बरामद
घूरपुर थाना क्षेत्र के अमरेहा गांव में अवैध रूप से अफीम पोस्ता की खेती करने वाले दो किसानों पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही किया है। जहां दोनों किसानों को गिरफ्तार कर मौके से 57 किलो 600 ग्राम अफीम पोस्ता के पौधे व फल बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है।