करछना: नैनी स्थित स्कूल में उप प्रधानाचार्य द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने पर युवकों ने स्कूल पर फोड़ा बम,CCTV फुटेज आया सामने
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल में उप प्रधानाचार्य द्वारा गलती करने पर छात्र को तमाचा जड़ दिया गया जिससे नाराज होकर छात्र के साथियों द्वारा स्कूल परिसर में बम फोड़कर सनसनी फैला दी गई स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है