हसपुरा: मलहारा हाईस्कूल के संस्थापक शिक्षाविद् की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन, मुशायरा व श्रद्धांजलि सभा
हसपुरा तहसील के विद्वान शिक्षक सह समाज सुधारक तथा समता उच्च विद्यालय मलहारा के संस्थापक रामकृत महतो की 8 वीं पुण्यतिथि विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को मनाया गया। श्रद्धांजलि के उपरांत कवि सह मुशायरा का आयोजन हुआ। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत रामकृत महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।