ग्वालियर गिर्द: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल का सीन रिक्रिएशन कराया
ग्वालियर के गुढ़ा स्थित इन्द्रलोक गार्डन के पीछे फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन इनामी बदमाशों को माधौगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम करीब 5 बजे पुलिस आरोपियों को सीन रिक्रिएशन के लिए मौके पर लेकर पहुंची, जहां कुछ दिन पहले उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।