#मुरैना: आज दिनांक 25.08.26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुरैना में जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां जिलेभर से आए कुल 70 से अधिक नागरिकों/ आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं।
जनसुनवाई में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित 01 दिव्यांग व्यक्ति की समस्या सुनने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं जनसुनवाई कक्ष से बाहर आकर सीधे संवाद कर समस्या सुनीं एवं संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
IGP Chambal Zone
PRO Morena