हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने डिटेंशन सेंटर से फरार तीनों बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
डिटेंशन सेंटर से फरार तीनों बांग्लादेशी नागरिकों को हजारीबाग पुलिस गिरफ्तार करने में हुई कामयाब पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मंगलवार को दोपहर दो तीस बजे प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 3 बांग्लादेशी नागरिक, हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से सोमवार की सुबह फरार हो गए थे. जिसे हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया