नवाबगंज: बाराबंकी में बिजली की समस्याओं पर भाकियू ने दिया बड़ा अल्टीमेटम, 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो कुर्सी पावर हाउस का घेराव
बाराबंकी के देवा ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अरशद अली के नेतृत्व में हुई, जिसमें क्षेत्र की कई जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में कुर्सी पावर हाउस से जुड़ी बिजली की समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।