नावकोठी: नावकोठी में नव पदस्थापित बीईओ का स्वागत और निवर्तमान बीईओ को विदाई
नावकोठी बीआरसी भवन में बुधवार को नव पदस्थापित बीईओ अनिल कुमार चौधरी ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान बीईओ नागेंद्र प्रसाद सिंह से प्रभार प्राप्त किया है। इस अवसर पर नये बीईओ का अभिनंदन एवं निवर्तमान का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें फूल माला आदि देकर सम्मानित किया तथा सम्मानित तरीके से विदा किया।