नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो वांछित नामजदों के घर इश्तिहार चिपकाए, 15 दिन में हाजिर होने का निर्देश
नावकोठी पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो वांछित नामजद के घर बुधवार को इश्तिहार का नोटिस चिपकाया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि महेशवारा के आर्म्स एक्ट के फरार वांछित अंकित कुमार और श्रवण कुमार के विरोध में न्यायालय से इश्तिहार नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन के अंदर कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।