हरिद्वार: हिल बाईपास मार्ग पर दुर्गानगर के पास चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने 1 किलो 452 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को पकड़ा
नगर कोतवाली पुलिस ने हिल बाईपास पर चेकिंग के दौरान गुरुवार को 1किलो 452 ग्राम गांजे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। ज्वालापुर के लाल मंदिर कॉलोनी निवाली आरोपी रिंकू शर्मा को पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने ये जानकारी दी।