हरिद्वार: UKSSSC पेपर लीक मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, जट बहादरपुर सेंटर पर तैनात एसआई और सिपाही को एसएसपी ने निलंबित किया
UKSSSC पेपर लीक मामले में गुरुवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के निलंबन के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जट बहादरपुर सेंटर पर तैनात एसआई रोहित कुमार और सिपाही ब्रह्मदत्त जोशी को निलंबित कर दिया। दोनों की ड्यूटी इसी सेंटर पर थी और दोनों पर आरोप है कि ड्यूटी में लापरवाही की गई जिसके चलते इसी केंद्र से पेपर के कुछ फोटो खींचे