हरिद्वार: कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने देवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेरोजगार संघ के आंदोलन को समर्थन दिया
Uksssc पेपर वायरल मामले के बाद बेरोजगार संघ के द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बाद कांग्रेस भी इस मुद्दे को भुनाने में लग गई है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने देवपुरा प्रेस क्लब में इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे वीरेंद्र रावत ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है।