हरिद्वार: ब्लैक फिल्म चढ़ी तेज रफ्तार थार का पुलिस ने किया पीछा, ड्राइवर रामनगर की तंग गलियों में गाड़ी छोड़कर हुआ फरार
गुरुवार को सिंहद्वार चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस को देख एक थार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी। पुलिस ने थार का पीछा किया, ऐसे में रामनगर की तंग गलियों में घुसा थार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन पर ब्लैक फिल्म चढ़ी थी, यही नहीं नंबर प्लेट भी नदारद थी। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है, चालक की तलाश जारी है।