एकमा: एकमा में दो सड़क हादसे, किशोरी समेत दो गंभीर रूप से घायल
Ekma, Saran | Aug 20, 2026 एकमा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज एकमा सीएचसी में किया गया घायलों में कोहरगढ़ निवासी उम्मत अली की 14 वर्षीय पुत्री रोजी एवं रामपुर निवासी मुद्रिका राम के 40 वर्षीय पुत्र बद्री राम शामिल हैं। पहली घटना कोहरगढ़ गांव के पास हुई जबकि दूसरी घटना गंज पर गांव के पास घटी।