जगदलपुर: जगदलपुर नगर के विभिन्न स्कूलों में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का आयोजन, छात्राओं को पोषण और स्वच्छता पर मार्गदर्शन
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान के तहत शनिवार 27 सितम्बर को जगदलपुर शहर के विभिन्न स्कूलों में अन्नपूर्णा पोषण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अध्ययनरत छात्राओं को पोषण और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा व्यक्तिगत एवं माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता सत्र रहा।