जगदलपुर: बस्तर दशहरा पर्व: फूल रथ की चौथी परिक्रमा में बड़ी संख्या में शामिल हुए शहरवासी और ग्रामीण
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के दौरान शनिवार को रात साढ़े 8 बजे फूल रथ की चौथी परिक्रमा पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी की गई। इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिरकत की। फूल रथ की चौथी परिक्रमा शहर के जगन्नाथ मंदिर, गोल बाजार चौक, गुरु नानक चौक से होते हुए वापस दंतेश्वरी मंदिर तक की गई।