जगदलपुर: जगदलपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा सम्मान समारोह
वृद्धजनों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आस्था निकुंज वृद्धाश्रम धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।