जगदलपुर: जगदलपुर के नए पुल से युवक ने इंद्रावती नदी में लगाई छलांग, SDRF के जवानों ने सूझबूझ और साहस से बचाई जान
रविवार सुबह साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जगदलपुर से एक व्यक्ति के इंद्रावती नदी के बड़ा पुल से कूदने की सूचना मिली।सूचना पर SDRF के दो जवान तत्काल मोटर साइकिल में लाइव बॉय एवं लाइव जैकेट रस्सी के साथ घटना स्थल पहुंचे। जिसके बाद जवानों ने नदी के तेज बहाव में बह रहे युवक को बचाने का प्रयास शुरू किया । और छोटा पुल के पास युवक का सफल रेस्क्यू किया।