जगदलपुर: लगातार बारिश से गोरियाबहार नाला उफान पर, जगदलपुर–धुरगुड़ा मार्ग हुआ बाधित
विगत कई दिनों से हो रही बारिश से जिले के अधिकांश बरसाती नाले में उफान है। बारिश से गोरियाबहार नाला भी उफान पर है और पानी पुल के ऊपर बह रहा है जिसकी वजह से जगदलपुर-धुरगुड़ा मार्ग बंद हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने गोरियाबहार नाले का निरीक्षण किया और लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से पुल न पार करने की समझाइश दी ।