डिंडौरी: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव ने डिंडोरी एवं शहपुरा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली
डिंडौरी में अल्प प्रवास पर पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने डिंडोरी एवं शहपुरा में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए प्रमुख योजनाओं और प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के निर्देश दिए। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार शाम 7:30 बजे जानकारी दी ।