लखीसराय: विष्णु महायज्ञ को लेकर शहर में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा सोमवार के पूर्वाहन 11:10 पर निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई।कलश शोभा यात्रा में गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।