कप्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत महाराजगंज नगर रोड पर सोमवार की देर रात कप्तानगंज के ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना पुराने ईंट-भट्ठे के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस के साथ महाराजगंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि भोला निषाद किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। वाहन के पीछे के शीशे पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का उच्चाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ निरीक्षण किया। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की छानबीन में लगी है।
अपर प
Basti, Basti | Oct 13, 2026