सिराथू: सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने इंटरव्यू में केशव प्रसाद पर उठाया सवाल, पूछा- क्या वह पिछड़ा और दलित विरोधी आत्मा तो नहीं?
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर शुक्रवार दोपहर से वायरल हो रहा है।लखनऊ में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने केशव प्रसाद पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पहले केशव प्रसाद यह बता दें कि उनके अंदर कहीं पिछड़ा और दलित विरोधी आत्मा तो नहीं घुसी।कहा- केशव प्रसाद अपने समाज और दलितों के लिए कोई भी काम नहीं कर सके।उनका सवाल अहमियत नहीं रखता है।