सिराथू: सिराथू इलाके की जामा मस्जिदों में अदा की गई रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज
मुसलमान का पवित्र महीना रमजान उल मुबारक शुरू हो गया है। शुक्रवार को रमजान का पहला जुम्मा की नमाज विभिन्न जामा मस्जिदों में अदा की गई है।सिराथू इलाके के दारानगर कड़ा देवीगंज कमालपुर ओरेनी समेत विभिन्न इलाकों की जामा मस्जिदों में यह नमाज अदा की गई है।आम दिनों से ज्यादा रमजान के दिनों में मस्जिदों में रौनक होती है क्योंकि लोग रोजेदार होकर नमाज़ पढ़ते हैं।