सिराथू: सिराथू में लगातार हो रही चोरी और छिनौट के खिलाफ व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
बृहस्पतिवार शाम सिराथू कस्बा में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया है ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिराथू नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष समेत दर्जनों व्यापारियों ने कस्बा में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि लगातार कई चोरी और छिनौतियां हुई हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी है। थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ है।