सिराथू: लाटपुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नाई की दुकान में घुसा, 600 सिलेंडर लदे थे, हादसा टला
कोखराज थाना क्षेत्र के लाटपुर में गुरुवार को इंडियन ऑयल कारपोरेशन की एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की एक नाई की दुकान में घुस गई। इस ट्रक में 600 सिलेंडर लदे हुए थे गनीमत की बात यह रही की इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।चालक रामदुलारे ने कूद कर अपनी जान बचा ली है। 4 घंटे बाद क्रेन द्वारा ट्रक को बाहर निकलवाया गया है।ट्रक गैस एजेंसी जा रहा था।