काराकाट: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर काराकाट व बिक्रमगंज में किया गया कई कार्यक्रम का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चियों ने रैली निकाली। रैली विद्यालय से चलकर मोथा, बिरैनी, रघुनाथपुर होते हुए पुनः विद्यालय में पहुंच कर संपन्न हुई। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।