काराकाट: स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को गोड़ारी में निकली गई मतदाता जागरूकता रैली
प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय गोड़ारी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रखंड कार्यालय से चलकर गोड़ारी बाजार होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय पहुंचा। रैली में सभी विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका शामिल थे।