काराकाट: प्रखंड के गम्हरियां पंचायत के उपमुखिया का चुनाव मंगलवार को हुआ संपन्न, रविरंजन सिंह निर्विरोध हुए निर्वाचित
गम्हरियां पंचायत के उपमुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग और डीएम रोहतास के निर्देश पर बीडीओ काराकाट राहुल कुमार सिंह ने चुनाव कराया। जिसमें रविरंजन सिंह की निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। भूमि सुधार उपसमाहर्ता संतोष कुमार ने उपमुखिया को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।