काराकाट: थाना क्षेत्र के अवदानी बिगहा में गुरुवार को शराब पीकर हो- हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
काराकाट पुलिस ने अवदानी बिगहा में शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच शराब के नशे में धुत्त होकर हो हंगामा कर रहे अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराबी को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।