आबू रोड: आबूरोड के बहादुरपुर के पास कार और बाइक की भिड़ंत, हादसे में दो युवक गंभीर घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र की गिरवर चौकी अंतर्गत बहादुरपुरा के पास सोमवार को कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बहादुरपुरा निवासी जितेंद्र नवाराम और भगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गिरवर चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए आबूरोड के उप जिला