*सतना: सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार*
सतना: शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
*क्या है पूरा मामला*
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07.07.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बजरहा टोला क्षेत्र में प्रदीप चौधरी नामक व्यक्ति घूम-घूमकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की।
मौके पर मौजूद प्रदीप चौधरी पुलिस को देखते ही घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस बल ने गवाहों की मदद से धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक काली पॉलिथीन मिली, जिसमें 32 पत्ते (कुल 480 नग) नशीली टैबलेट बरामद की गई। आरोपी इन दवाओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्�