पंचकोसी मार्ग के गड्ढों में डाली गई गिट्टी, राहगीरों को राहत
वाराणसी में पंचकोसी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप पंचकोसी मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में रविवार सुबह संबंधित विभाग ने गिट्टी डलवा दी। सुबह करीब 11 बजे गिट्टी डालने का कार्य शुरू होने के बाद मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली।
बताया जाता है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को होती थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता था। ऐसे में बाइक सवारों के अनियंत्रित होकर गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता था।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर गड्ढों की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। गिट्टी डाले जाने से फिलहाल आवागमन सुगम हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान दोबारा जलभराव और गड्ढों की समस्या न हो। वहीं, विभाग की कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #letestअपडेट 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Sep 8, 2026