गंगा के बढ़ते जलस्तर से घाट जलमग्न, रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार प्रभावित
वाराणसी। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से वाराणसी के घाटों की सीढ़ियों का संपर्क टूट गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण कई घाटों पर जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कभी चिताओं की आग ठंडी न होने वाले मणिकर्णिका घाट पर अब शवों का अंतिम संस्कार छतों पर किया जा रहा है।
वहीं, दूसरी तरफ वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र का प्रसिद्ध रामेश्वर घाट भी पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इस घाट पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता था। घाट के डूब जाने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार से जुड़े चौधरी परिवार की आजीविका भी प्रभावित हुई है। शवों को मुखाग्नि देने का कार्य करने वाले राम चौधरी ने बताया कि उनके परिवार के भरण-पोषण का मुख्य साधन अंतिम संस्कार से जुड़ा कार्य ही है। घाट पर पानी भर जाने के कारण शवों की संख्या में कमी आई है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है।लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
#LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇