सिमरिया: सिमरिया बस स्टैंड बना अव्यवस्था का अड्डा: धर्मशाला में गंदगी, सुलभ कॉम्प्लेक्स भी बंद! यात्री बेहाल।
Simariya, Panna | Aug 17, 2026 सिमरिया में जनभागीदारी से संचालित बस स्टैंड बदहाली की मार झेल रहा है। चारों ओर फैली गंदगी और बदबू से यात्री परेशान हैं। आराम के लिए बनी धर्मशाला साफ-सफाई के अभाव में अनुपयोगी पड़ी है, तो सुलभ कॉम्प्लेक्स बंद रहने से महिलाओं व बुजुर्गों को खासी दिक्कत हो रही है। जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी और अनदेखी पर अब जनता सवाल उठा रही है।