बथनाहा: सांप के डसने से दिव्यांग की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सीतामढ़ी: बथनाहा प्रखंड के सहियारा गांव निवासी 37 वर्षीय अजय महतो की गुजरात के अहमदाबाद में विषैले सांप के डसने से मौत हो गई। अजय और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग थे और फूल-माली का काम कर परिवार चलाते थे।