खंडन
एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बांसगढ़ के संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक: नया शाला भवन पूरी तरह सुरक्षित, नियमित लग रही हैं कक्षाएं
सोशल मीडिया (फेसबुक) पर विकासखंड करैरा के जन शिक्षा केंद्र सिलानगर के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बांसगढ़ के जर्जर भवन को लेकर प्रसारित की जा रही खबर का विभाग द्वारा खंडन किया गया है। उक्त प्रसारित खबर पूरी तरह से असत्य, भ्रामक एवं तथ्यों से परे है।
शिक्षा विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार वास्तविक स्थिति में पुराना भवन 12 वर्षों से अनुपयोगी है, वीडियो में दर्शाया गया जर्जर भवन वर्ष 1956 का निर्मित है। इस भवन में विगत 12 वर्षों से कोई भी कक्षा संचालित नहीं की जा रही है।
नवीन भवन में संचालित हैं कक्षाएं
जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने बताया है कि वर्तमान में विद्यालय के पास स्वयं का नया और सर्वसुविधायुक्त शाला भवन उपलब्ध है। विद्यालय की सभी कक्षाएं पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में इसी नवीन भवन में नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर पुराने एवं निष्प्रयोज्य भवन का वीडियो दिखाकर यह गलत धारणा बनाने का प्रयास किया गया है कि छात्र जर्जर भवन में पढ़ रहे हैं, जो कि पूर्णतः निराधार है।
#shivpuri
123 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026