#बलराम_कृषि_महोत्सव
शिवपुरी की पिपरसमा कृषि उपज मंडी में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होकर जिले के किसानों से संवाद किया।
इस दौरान प्रगतिशील किसानों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ से अधिक आय सृजन के लिए सरकार का धन्यवाद दिया।
प्रगतिशील किसानों ने बताया कि वे किस तरह कृषि में नए प्रयोग व नवाचार कर रहे हैं जिसमें सुरेन्द्र सिंह सेंगर ने प्राकृतिक/जैविक खेती व उद्यानिकी के अनुभव साझा किए, वीरू ओझा ने पशुपालन व नस्ल सुधार के प्रयासों की जानकारी दी और त्रिलोचन सिंह गिल ने समन्वित कृषि प्रणाली के अपने अनुभवों को सामने रखा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#shivpuri
37 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026