मेजा: मेजा के भटौती नंदापुर में प्रधान की दबंगई, पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
Meja, Allahabad | Apr 14, 2026 मेजा क्षेत्र अंतर्गत भटौती नंदापुर गांव में ग्राम प्रधान मैना लाल की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आज मंगलवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास आरोप लगाया है कि प्रधान द्वारा पीड़ित परिवार के साथ अभद्र व्यवहार और दबाव बनाया गया। घटना से आहत परिवार मेजा थाने पहुंचा और पुलिस से न्याय की मांग की।