गिरिडीह: हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस को नए मार्ग से चलाने का रेल मंत्रालय को प्रस्ताव
हावड़ा–गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अब नए मार्ग से चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को दिया गया है। टुंडी रोड निवासी और ईस्टर्न रेलवे के ZRUCC सदस्य मुकेश जालान ने सोमवार को दो बजे अपने आवास से इसकी जानकारी दी।बताया गया कि झारखंड के महत्वपूर्ण स्टेशन- मधुपुर, न्यू गिरिडीह, धनवार और कोडरमा को इस प्रस्ताव में जोड़ा गया है।