गिरिडीह: हरलाडीह में दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत और तीन घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
पीरटांड़ के हरलाडीह में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं 3 लोग घायल हो गए।घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए सोमवार शाम 6 बजे सदर अस्पताल लाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिलों में आमने सामने की टक्कर हुई जिसके बाद यह हादसा हुआ।