गिरिडीह: खुखरा के कसियाडीह के छलकी डैम में फिसलकर गिरने से वृद्ध महिला की डूबने से मौत, पुलिस ने शव ज़ब्त किया
खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह स्थित कसियाडीह के छलकी डैम में एक वृद्ध महिला फिसल कर नीचे गिर जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई।सोमवार सुबह 8 बजे मृतक के शव को पुलिस ने जब्त किया। हालांकि मृतक के स्वजनो ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने शव को स्वजनो को सौंप दिया। वृद्धा बड़की देवी झाड़ू बेचने इधर उधर जाया करती थी।