गिरिडीह: मधुबन के कोरिया बस्ती में वन विभाग के नोटिस के विरोध में भाकपा माले नेताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों की हुई बैठक
गिरिडीह के मधुबन के कोरिया बस्ती में वन विभाग से मिले नोटिस के विरोध में सोमवार को 5 बजे तक भाकपा माले नेताओं की अगुआई में ग्रामीण एक बैठक हुई। यहां लगभग दो दर्जन दलित बस्ती के लोगों को वन विभाग ने नोटिस दिया है कि घर खाली कर के कही चल जाए।जबकि उस जगह पर कई पीढ़ी से इनका रहना हो रहा है।