कोंडागांव: प्रभारी सचिव ने कोंडागांव के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, धान खरीदी संचालन को सुचारू रखने के दिए निर्देश
कोंडागांव जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज मंगलवार दोपहर 3 बजे विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था, बारदाना, डनेज और टोकन सिस्टम की समीक्षा की। उन्होंने धान की तौल व आर्द्रता की जांच कर निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान किसानों की सुविधाओं—पेयजल, ऑपरेटर और इंटरनेट व्यवस्था—की भी जानकारी ली।